सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें
08-Mar-2025 09:44 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar News: बिहार और बिहारियों का मजाक उड़ाना ट्रेंड सा बन गया है। बिहार और बिहारियों को अपमानित करने का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाल में ही केंद्रीय विद्यालय की एक शिक्षिका ने बिहार का मजाक उड़ाया था और इसका वीडियो जब वायरल हुआ तो शिक्षिका पर सख्त कार्रवाई की गयी थी। लेकिन अब एक और मामला सामने आया है। जिसमें एक कथित लाफ्टर प्रोग्राम में लड़की अपने पिता और बिहार के प्रवासी श्रमिकों का मजाक उड़ाते हुए दिख रही है।
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को शेयर करके कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वीडियो में यह लड़की बिहारी ड्राइवर्स का चरित्र हनन करते दिखाई दे रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की स्टैंडअप कॉमेडी कर रही है। इस दौरान वह बिहारी ड्राइवर्स का मजाक उड़ा रही है। यह लड़की बेहद वाहियात बातें बिहारी ड्राइवर्स के लिए बोल रही है। इसकी बातें सुनने के बाद लगता है कि इनके जेहन में बिहार के लोगों के लिए कितनी दूषित मानसिकता भरी पड़ी है।
बिहारी का मजाक उड़ाते हुए लड़की कहती है कि 'मेरी मां महाराष्ट्र से हैं और मेरे पिता अमेजिंग...अमेजिंग...अमेजिंग प्लेस बिहार से हैं। इसके बाद वह कहती हैं कि माइ फ्रेंड मेरा उबर ड्राइवर भी बिहार से था। मुझे क्यों बता रही है, मेरे पापा का रिश्तेदार नहीं था। बहुत अच्छा चला रहा था। एक भी गढ्ढा फील नहीं हुआ...बस एक ही दिक्कत थी..वह शीशा खोलकर थूक रहा था, देख बहन वह डोर खोलकर भी थूक सकता था। '
बिहार का मजाक उड़ाते हुए युवती कह रही है कि जब मैं अपने दोस्तों से बताती हूं कि मेरे पिता बिहार से हैं तो वो चौंकते हैं और बताते हैं कि उनका उबर ड्राइवर भी बिहार से ही था। युवती कहती है कि ‘मैं दोस्तों को बताती हूं कि ये मुझे क्यों बता रहे हो, वो मेरे पापा का रिश्तेदार नहीं था।’ दूसरे प्रदेशों में जाकर ड्राइवर की नौकरी करके रोजी-रोटी जुटाने वालों का मजाक उड़ाते हुए युवती कई बातों का जिक्र करके तंज कसती है। ड्राइवर के द्वारा बार-बार थूकने की बात कहकर मजाक उड़ाती वह वीडियो में दिख रही है और अंत में कहती है कि अब मेरी दोस्त उबर कैब ही नहीं लेती।'
वीडियो वायरल होने के बाद अब इस स्टैंडअप कॉमेडिन पर एक्शन लेने की मांग उठ रही है। एक यूजर ने लिखा कि इस नीच लड़की के खिलाफ बिहार पुलिस को कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए, इसने बिहार के लोगों का मजाक नहीं उड़ाया..बिहार के लाखों मेहनतकश ड्राइवरों का चरित्र हनन किया है, जो रोजी रोटी के लिए उबर चलाता है।