25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
17-Jan-2025 03:19 PM
By Viveka Nand
Bihar News: निगरानी ब्यूरो ने एक भ्रष्ट अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी की. रेड में अकूत संपत्ति का पचा चला है. आय से अधिक संपत्ति मामले में निगरानी ने यह कार्रवाई की है. पुल निर्माण निगम के प्रोजेक्ट इंजीनियर जंग बहादुर सिंह के चार ठिकानों पर निगरानी ब्यूरो ने 16 जनवरी की शाम में छापेमारी शुरू की जो आज सुबह तक चली. रेड में जमीन क्रय के 34 कागजात मिले हैं.
निगरानी ब्यूरो की तरफ से बताया गया है कि पुल निर्माण निगम के प्रोजेक्ट इंजीनियर जंग बहादुर सिंह के खिलाफ 16 जनवरी को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस सं-3/25 दर्ज की गई है. इसके बाद कोर्ट से सर्च वारंट लेकर आरोपी इंजीनियर के चार ठिकानों पर छापेमारी की गई है. प्रोजेक्ट इंजीनियर जंग बहादुर सिंह के बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधनी गांव, पटना के रूपसपुर थानाक्षेत्र के वेदनगर, पुनाईचक स्थित फ्लैट और पुल निर्माण निगम स्थित कार्यालय की तलाशी ली गई।
तलाशी अभियान की समाप्ति के बाद निगरानी ब्यूरो की तरफ से बताया गया है कि प्रोजेक्ट इंजीनियर जंग बहादुर सिंह के ठिकानों पर तलाशी में जमीन क्रय के 34 कागजात मिले हैं. वहीं, लगभग 21 लाख के सोने-ंचांदी के आभूषण, अभियुक्त एवं पत्नी के पीपीएफ खाते में लगभग 85 लाख के निवेश के साक्ष्य मिले हैं. सर्च अभियान में 2 लाख 14000 नगद, अभियुक्त एवं परिजनों के नाम से 29 बैंक खातों के पासबुक, कई वाहन के साक्ष्य मिले हैं.
निगरानी ने बताया है कि प्रोजेक्ट इंजीनियर जंग बहादुर सिंह के पटना के रूपसपुर स्थित वेद नगर मोहल्ला में तीन मंजिला भवन, पुनाइचक राम गोविंद एंक्लेव में फ्लैट पाया गया है. इनके खिलाफ 89 लाख 6882 रुपए धर्नाजन के साक्ष्य मिले हैं. इस आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.