25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
16-Jan-2025 07:57 AM
By First Bihar
बिहार में 19 साल से प्रमुख संगठनों में शामिल रहे राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, परशुराम सेवा संस्थान के द्वारा संक्रांति महोत्सव का आयोजन किया गया है। संगठन के प्रदेश संरक्षक संजीव मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष ललित कुमार झा ने बताया यह कार्यक्रम राष्ट्रीय ब्राह्णाण महासभा के आशियाना दीघा रोड, सेंट जेवियर्स कॉलेज गेट, बजरंग बली मंदिर के पास स्थित विद्यापति मंदिर में होगा।
उन्होंने बताया कि 18 जनवरी को दोपहर 11.30 से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पनोरमा ग्रुप के प्रमुख संजीव मिश्रा भी मौजूद रहेंगे। इसको लेकर खुद संजीव मिश्रा ने कहा कि यह हमलोग का ब्राह्मण समाज का सबसे बड़ा संगठन है और लगातार 19 वर्षों के सक्रियता ,जुझारूपन ने राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा को एक विश्वस्त प्रामाणिक और सभी गांव -गांव तक जुड़ाव हो गया है। समाज के हितों के साथ कभी समझौता नही करने वाला एक मात्र लक्ष्य निर्धारित कर कार्य कर रहा है।
वहीं,संस्थापक ईo आशुतोष कुमार झा ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा संगठन से निश्चित तौर पर समाज को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जाता रहा है। लेकिन बार-बार असफल साबित हुआ है। समाज मे सब कुछ स्पष्ट हो गया है और हम लोग एक एक घर-परिवार को जोड़कर अनवरत संगठन मे पदाधिकारियों का परिवर्तन लोकतांत्रिक व्यवस्था से करते रहे हैं।
इसके आगे ईo झा ने कहा 2012 तक फिर 2013 से 2018 तक और 2020 से 2025 हम तीन कार्यकाल निर्वहन किए बीच मे 2018 से 2020 तक जीतेन्द्र मिश्रा जी रहे लेकिन संगठन के बहुमत के कारण पुनः हमें 2020 मे पदभार ग्रहण करना पड़ा। ऐसे में हमारे सबसे अधिक पुराने संगठन के ललित कुमार झा जी पर प्रायः सभी सहमत हुए और उनका स्वागत समारोह के साथ-साथ मकर संक्रांति महोत्सव शनिवार 18 जनवरी को किया जा रहा है ।
नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत पहले कार्यालय आशियाना दीघा मे चुनाव प्रक्रिया पुरा कर किया जायेगा और संख्याबल के साथ विस्तार से विद्यापति भवन में होगा। बिहार में 19 साल से प्रमुख संगठनों में शामिल रहे राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, परशुराम सेवा संस्थान के द्वारा संक्रांति महोत्सव का आयोजन किया गया है।