MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? Bihar News : 20 साल तक बिहार में चला Nitish Kumar का जादू, BJP से गठबंधन कई बार बिगड़ा और कई बार बना; पढ़िए क्या रहा है हिस्ट्री Bihar Politics : सीएम नीतीश से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे अमित शाह, NDA नेताओं के साथ नामांकन करने निकलें UPSC Success Story: डॉक्टर बनने का टूटा सपना, 120 दिन की तैयारी और बिना कोचिंग बनी IAS, जानिए पूरी कहानी Bihar Politics : BJP ने दिया नीतीश कुमार को धोखा, चाचा को निमंत्रण देने के सवाल पर बोले तेजस्वी ....बिहार की जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव
28-Dec-2025 04:12 PM
By Viveka Nand
Bihar News: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने राहुल गांधी के तथाकथित ‘मनरेगा बचाओ आंदोलन’ के एलान पर तीखा हमला करते हुए कहा कि मनरेगा का नाम जपकर राहुल गांधी अपनी जंग खाती राजनीति को चमकाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। देश की जनता अब उनके घिसे-पिटे हथकंडों को भली-भांति समझ चुकी है।
प्रभाकर मिश्र ने कहा कि केवल विरोध की राजनीति कर कोई बड़ा नेता नहीं बन सकता। राहुल गांधी ने हमेशा एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का विरोध किया, झूठ फैलाया और देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास किया। यही वजह है कि आज उनकी बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता और वे स्वयं राजनीतिक मजाक बनकर रह गए हैं।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि उसने हमेशा गरीबों को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया, कभी उनके सशक्तिकरण की ईमानदार कोशिश नहीं की। आज भी राहुल गांधी मनरेगा के नाम पर गरीबों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि एनडीए सरकार विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम के माध्यम से गांवों में वास्तविक खुशहाली लाने का काम कर रही है।कहा कि ‘विकसित भारत जी राम जी एक्ट’ के तहत ग्रामीण श्रमिकों के लिए रोजगार की गारंटी 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन की गई है। यह योजना केवल काम देने तक सीमित नहीं है, बल्कि मजदूरों को उनका पूरा हक, सम्मान और स्थायी आजीविका सुनिश्चित करने की ठोस पहल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने अतीत का हिसाब देना चाहिए, फिर गरीबों की चिंता का ढोंग करना चाहिए। देश की जनता अब विकास चाहती है, भ्रम नहीं