BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल
07-Oct-2025 12:46 PM
By First Bihar
Bihar News: दीपावली और छठ जैसे त्योहारों को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बिहार के रेल यात्रियों की परेशानी को दूर करने की दिशा में एक और कदम उठा लिया है। भारतीय रेलवे ने अब पटना और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें 11 अक्टूबर से 17 नवंबर तक चलेंगी और दीपावली तथा छठ पूजा के दौरान हजारों यात्रियों को तेज और आरामदायक सफर देंगी।
ट्रेन नंबर 02252 (नई दिल्ली-पटना) हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को सुबह 8:35 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और रात 9:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। रास्ते में यह अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा में रुकेगी। रिटर्न जर्नी ट्रेन नंबर 02251 (पटना-नई दिल्ली) मंगलवार, गुरुवार और रविवार को सुबह 10 बजे पटना से चलेगी और रात 11:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। सफर का समय करीब 13 घंटे का रहेगा।
ये ट्रेनें पूरी तरह एयर-कंडीशंड हैं। इनमें वाई-फाई, मोबाइल चार्जिंग, आरामदायक सीटें और कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं मिलेंगी। रेलवे का कहना है कि त्योहारों के पीक टाइम में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए ये विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। बिहार के लाखों लोग दिल्ली में काम करते हैं और दीपावली व छठ पर घर लौटते हैं, ऐसे में उन्हें वंदे भारत जैसी फास्ट ट्रेन बड़ी राहत देगी।