जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
25-Nov-2025 09:38 AM
By First Bihar
Bihar News: राजधानी पटना और बिहटा के बीच रोजाना का ट्रैफिक जाम अब जल्द ही इतिहास बनने वाला है। दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का निर्माण सितंबर 2026 तक पूरा करने का सख्त टारगेट दे दिया गया है। सोमवार को पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने प्रोजेक्ट से जुड़े सभी अधिकारियों और ठेकेदार एजेंसी के साथ बैठक कर हर स्तर पर तेजी लाने का आदेश दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि जमीन अधिग्रहण का लंबित मुआवजा तुरंत दिया जाए और किसी भी तरह की रुकावट को फौरन दूर किया जाए। यह रोड पटना से बिहटा एयरपोर्ट, ESIC मेडिकल कॉलेज और आने वाले इंडस्ट्रियल कॉरिडोर तक सीधी कनेक्टिविटी देगा।
इस बैठक में डीएम ने एनएच-119डी (रामनगर-कच्ची दरगाह) के बीच फोरलेन के लिए अधिगृहीत 194.02 एकड़ जमीन पर खेती रोकने का भी निर्देश दिया है। पटना सिटी एसडीओ, फतुहा और दीदारगंज के सीओ-थानाध्यक्षों को मौके पर मजिस्ट्रेट व पुलिस फोर्स के साथ तैनात करने को कहा गया है। साइट क्लियरेंस में देरी अब बर्दाश्त नहीं होगी। रोड की कुल लंबाई करीब 27 किमी होगी, जिसमें दानापुर से सगुना मोड़ तक एलिवेटेड और बाकी हिस्सा ग्राउंड लेवल पर बनेगा। इससे बिहटा आने-जाने में 40-50 मिनट की बचत होगी और रोजाना हजारों वाहन बिना जाम के फर्राटा भर सकेंगे।
पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने पद संभालते ही स्पष्ट कर दिया था कि अगले पांच साल बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए गेम-चेंजर होंगे। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे, रिंग रोड और महत्वपूर्ण कॉरिडोर को समय से पहले पूरा करना प्राथमिकता है। डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम भी लागू होगा ताकि हर प्रोजेक्ट की गुणवत्ता और प्रोग्रेस रियल-टाइम ट्रैक की जा सके। पटना-बिहटा रोड इसी विजन का हिस्सा है, यह बिहटा को पटना मेट्रो क्षेत्र से जोड़कर नया ग्रोथ सेंटर बनाएगा।
2026 सितंबर तक रोड चालू होने के बाद बिहटा एयरपोर्ट से पटना सिर्फ 20-25 मिनट ही दूर रहेगा। इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक्स हब बन रहे बिहटा में निवेश को और बल मिलेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सालों से जाम और धूल से परेशान थे, अब राहत की सांस लेंगे। सरकार का दावा है कि मुआवजा और साइट क्लियरेंस में तेजी से सितंबर 2026 का टारगेट हासिल कर लिया जाएगा।