ब्रेकिंग न्यूज़

पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा

Home / bihar / patna-news / Bihar Crime News: बिहार में नए साल के जश्न को लेकर शराब माफिया...

Bihar Crime News: बिहार में नए साल के जश्न को लेकर शराब माफिया सक्रिय, पुलिस मुख्यालय ने बढ़ाई सख्ती; दिए जरूरी निर्देश

Bihar Crime News: नए साल से पहले शराब माफिया सक्रिय हो गए हैं। अवैध शराब की खेप पुआल-भूसा लदे वाहनों में छिपाकर लाई जा रही है, जिसे देखते हुए पुलिस ने जांच और छापेमारी तेज कर दी है।

19-Dec-2025 12:20 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार में नए साल के जश्न और पार्टियों को लेकर शराब माफिया एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। अवैध शराब की खेप को पुलिस की नजरों से बचाकर लाने के लिए तस्कर नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। शराब की पेटियों को पुआल, भूसा और अन्य सामानों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा है। ऐसे मामलों के सामने आने के बाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है।


पुलिस मुख्यालय ने इसको गंभीरता से लेते हुए सख्ती के निर्देश जारी किए हैं। अब पुआल, भूसा, आलू और अन्य सब्जियां लदे भारी वाहनों की विशेष जांच की जा रही है। हाल के दिनों में शराब तस्करी से जुड़े दो मामले सामने आए हैं।


पिछले शुक्रवार को बाईपास थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भूसा लदे एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद की। वहीं, इसके अगले ही दिन औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र के रानीतालाब इलाके में पुआल लदी एक पिकअप वैन को अपराधियों ने लूट लिया। लुटेरों को आशंका थी कि वाहन में शराब लदी है, हालांकि जांच में उसमें केवल पुआल ही पाया गया। इस मामले में लूटपाट में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


इससे पहले भी जिले में पुआल, भूसा, बालू, आलू और अन्य सामानों के बीच छिपाकर लाई गई शराब की कई बड़ी खेप पकड़ी जा चुकी हैं। एसएसपी हृदय कांत ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जहां से भी सूचना मिल रही है, वहां तत्काल कार्रवाई की जा रही है और वाहनों की सघन जांच की जा रही है।


पुलिस मुख्यालय ने भागलपुर समेत सभी जिलों को शराब के हॉटस्पॉट चिन्हित कर नियमित छापेमारी करने का आदेश दिया है। साथ ही आशंका जताई गई है कि नए साल के दौरान शराब की खेप के साथ नकली शराब की आपूर्ति भी की जा सकती है। इसे देखते हुए पुलिस को और अधिक सतर्कता और सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं।