रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास
14-Jun-2025 01:21 PM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार की एक महिला अंचल अधिकारी ने दाखिल खारिज में बड़ा खेल किया था. खास को फायदा पहुंचाने के पीछे महिला अंचल अधिकारी का निजी स्वार्थ था. इसके बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने आरोपी अंचल अधिकारी को दंड दिया है.
महिला अंचल अधिकारी ने गड़बड़ी की. इसके बाद राजस्व भूमि सुधार विभाग ने आरोपी अंचल अधिकारी को दंड दिया है .अरवल जिले के कुर्था अंचल के तत्कालीन अंचल अधिकारी अलका कुमारी जो वर्तमान में साहेबगंज की अंचल अधिकारी हैं, इन पर ऑनलाइन दाखिल-खारिज के कुछ मामलों को एक बार अस्वीकृत करने के बाद इसी दस्तावेज को फिर से स्वीकृत करने के आरोप थे. साथ ही दाखिल खारिज प्रावधानों का उल्लंघन करने जैसे गंभीर आरोप थे. इन आरोपों को लेकर अलका कुमारी से 21 में 2024 को स्पष्टीकरण की मांग की गई. महिला अंचल अधिकारी ने 26 जून 2024 को अपना स्पष्टीकरण दिया .
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने आरोपी अंचल अधिकारी के स्पष्टीकरण की समीक्षा की. जिसमें पाया गया कि सीओ ने अपनी निजी स्वार्थ वश किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह चूक की है. उन्होंने दाखिल खारिज नियमावली के प्रावधानों का उल्लंघन किया है. ऐसे में कुर्था अंचल की तत्कालीन अंचल अधिकारी अलका कुमारी के खिलाफ संचई प्रभाव के बिना तीन वेतन वृद्धि पर रोक का दंड अधिरोपित किया गया है.