Bihar News: पूर्व डिप्टी सीएम व वर्तमान में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा की छवि धूमिल करने वाले अधिकारी को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है. आरोपी को पहले स्थानांतरित कर वेटिंग फॉर पोस्टिंग रखा गया, इसके बाद आज 3 जुलाई को निलंबित कर दिया गया है. दरअसल, लखीसराय के ड्रग इंस्पेक्टर ने दवा जब्ती की जांच में भारी खेल किया था. दवा जब्ती के संबंध में जब स्थानीय विधायक सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ड्रग इंस्पेक्टर से फोन पर बात की,तो बातचीत का ऑडियो वायरल कर धवि धूमिल करने की कोशिश की गई . 

स्वास्थ्य विभाग ने लखीसराय के तत्कालीन ड्रग इंस्पेक्टर दीपक कुमार राम को सस्पेंड कर दिया है. 3 जुलाई को विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 12 जून 2026 को सहायक औषधि नियंत्रक लखीसराय ने जानकारी दी थी. जिसमें बताया गया था कि, 27 मई 2026 को लखीसराय पुलिस द्वारा जब्त संदिग्ध वाहन में मिली दवा की जांच औषधि निरीक्षक दीपक कुमार राम  ने अन्य दो ड्रग इंस्पेक्टरों के साथ की थी. जांच के बाद उन्होंने वरीय अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट नहीं दी. इतना ही नहीं इन्होंने आगे की कोई कार्रवाई भी नहीं की. 

ड्रग इंस्पेक्टर के खिलाफ केस भी हुआ दर्ज

लखीसराय के औषधि निरीक्षक दीपक कुमार राम का यह कृत्य अभियुक्तों को अनुचुति लाभ पहुंचाने जैसा है. इस मामले में दीपक के खिलाफ लखीसराय के रामगढ़ चौक थाने में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा भी 118/26 दर्ज की गई है. ऐसे में इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय उप औषधि नियंत्रक कार्यालय मुजफ्फरपुर निर्धारित किया गया है.