NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
18-Nov-2025 08:37 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में शपथग्रहण समारोह होगा। इससे पहले 19 नवंबर को बीजेपी और जेडीयू की अलग-अलग बैठक होगी। सुबह 11 बजे श्रवण कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक होगी। वही बीजेपी अलग बैठक करेगी। जिसके बाद 19 नवंबर को ही बीजेपी और जेडीयू विधायक दल की बैठकें होंगी।
एनडीए की बैठक विधानसभा के सेंट्रल हॉल में होगा, जिसमें नीतीश कुमार एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाएंगे। जिसके बाद राज्यपाल से मिलकर नीतीश कुमार सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। अगले दिन 20 नवंबर को नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित की गयी है। जिसे बड़े उत्सव का रूप दिया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, कई केन्द्रीय मंत्री, विभिन्न जिलों के मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। इस भव्य कार्यक्रम की तैयारी जोरशोर से की जा रही है। आज कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंचे थे। उनके साथ सम्राट चौधरी, नितिन नवीन सहित एनडीए के कई नेता और अधिकारी मौजूद थे।