ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / patna-news / सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता...

सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

RJD ने कहा कि बिहार सरकार के PHED मंत्री संजय सिंह अपने विभाग के कैलेंडर में अपने परिवार और बच्चों की फ़ोटो लगवाकर क्या साबित करना चाहते हैं? ये बिहार सरकार के मंत्रालय का कैलेंडर है या मंत्री जी की निजी फैक्टरी का कैलेंडर?

26-Mar-2026 09:19 PM

By First Bihar

PATNA:हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रवक्ता दानिश रिजवान का फायरिंग करने का वीडियो राष्ट्रीय जनता दल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड किया तो वीडियो तेजी से वायरल हो गया। जिसके बाद दानिश रिजवान ने इसे एआई जेनरेटेड वीडियो बताया। राष्ट्रीय जनता दल के फेसबुक अकाउंट से अब एक फोटो अपलोड किया गया है। यह फोटो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्री से जुड़ा है। 


बिहार के लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह का सरकारी कैलेडर पर फोटो वायरल हो रहा है। जिसमें उनकी पत्नी और बच्चे भी नजर आ रहे हैं। जिसे लेकर आरजेडी ने एक बार फिर एनडीए को घेरने का काम किया है। नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए आरजेडी ने फेसबुक अकाउंट पर फोटो अपलोड करते हुए लिखा कि "सरकारी पैसे का कैसे दुरुपयोग होता है इसका नमूना देख लीजिए! 


RJD ने कहा कि बिहार सरकार के PHED मंत्री संजय सिंह अपने विभाग के कैलेंडर में अपने परिवार और बच्चों की फ़ोटो लगवाकर क्या साबित करना चाहते हैं? ये बिहार सरकार के मंत्रालय का कैलेंडर है या मंत्री जी की निजी फैक्टरी का कैलेंडर? स्व महिमामंडन में तो इन्होंने इस मामले में PM मोदी और CM नीतीश कुमार को भी पीछे छोड़ दिया! जब कोई पार्टी जमीनी कार्यकर्ताओं को छोड़कर धन्ना सेठों को मंत्रालय रेवड़ियों की तरह बांटेगी तब यही तो होगा!


RJD का कहना है कि चिराग के मंत्री संजय कुमार सिंह ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सरकारी कैलेंडर पर परिवार के लोगों का फोटो छपवा लिया है। अपने ऑफिसियल फेसबुक पर कैलेडर का फोटो अपलोड करते हुए मंत्री संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है। अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मंत्री संजय कुमार सिंह ने परिजनों की तस्वीर PHED विभाग के कैलेंडर पर छपवा दिया। news imagenews image

news image