Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
13-Sep-2025 03:51 PM
By FIRST BIHAR
Patna news: बिहार के सभी न्यायालयों में 13 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के मामलों की सुनवाई की जा रही है। हालांकि, पटना में लोक अदालत के आयोजन के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब बड़ी संख्या में लोग ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों की सुनवाई की उम्मीद में कोर्ट परिसर पहुंचे, लेकिन उन्हें बताया गया कि इन मामलों की सुनवाई लोक अदालत में नहीं की जा रही है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों के अनुसार, आधिकारिक वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई थी कि ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों की भी लोक अदालत में सुनवाई होगी। इसी सूचना के आधार पर कई लोग अपने पुराने चालान से संबंधित मामलों को निपटाने की आशा में अदालत पहुंचे थे। जब उन्हें बताया गया कि इन मामलों को शामिल नहीं किया गया है, तो वे नाराज होकर शोर-शराबा और हंगामा करने लगे।
देखते ही देखते बड़ी संख्या में ट्रैफिक चालान पीड़ित लोग कोर्ट परिसर में जमा हो गए। पुलिसकर्मी स्थिति संभालते रहे, लेकिन भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ। अंततः लोग पटना एसएसपी कार्यालय की ओर बढ़ गए और वहां जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। खबर लिखे जाने तक एसएसपी कार्यालय में भी भीड़ लगी रही। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया।