25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
29-Jan-2025 12:10 PM
By Viveka Nand
Bihar Land Survey: बिहार में भूमि सर्वेक्षण के बीच सर्वे कर्मी नौकरी छोड़कर जा रहे. यह सिलसिला लगातार जारी है. 27-28 जनवरी को भी 49 भूमि सर्वेक्षण कर्मियों को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने एनओसी दिया है. बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में इन सभी का चयन हुआ है. लिहाजा काउसिंसिंग में भाग लेने के लिए विभाग ने अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया है. वहीं 27-28 जनवरी को 14 सर्वेक्षण कर्मियों ने नौकरी छोड़ दी है. भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने इन सभी का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है.
भागलपुर बंदोबस्त पदाधिकारी की अनुशंसा पर जिले में कार्यरत पांच विशेष सर्वेक्षण अमीनों का त्यागपत्र स्वीकृत किया गया है . भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने त्यागपत्र स्वीकृत किया है. निदेशक ने यह भी कहा है कि अगर आपके प्रमाण पत्र के सत्यापन प्रतिवेदन में शैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी पाया जाता है तब नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी . वहीं 27 जनवरी को सहरसा के जिला बंदोबस्त पदाधिकारी की अनुशंसा पर विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी का त्यागपत्र स्वीकृत किया गया है.वहीं, अररिया एवं जमुई के बंदोबस्त पदाधिकारी की अनुशंसा पर 8 विशेष सर्वेक्षण अमीन का त्यागपत्र भी स्वीकृत किया गया है .
28 जनवरी को पश्चिम चंपारण के बंदोबस्त पदाधिकारी के अनुशंसा पर 24 विशेष सर्वेक्षण कर्मियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है. इन सभी का चयन बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में हुआ है. काउंसलिंग के लिए इन सभी को अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया गया है. वहीं 28 जनवरी को ही अरवल के बंदोबस्त पदाधिकारी की अनुशंसा पर 25 भू सर्वेक्षण कर्मियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है. इन सभी का भी चयन बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा के लिए हुआ है.