25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
07-Feb-2025 09:39 AM
By First Bihar
BIHAR NEWS : बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा नेता के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद हड़कंप का माहौल कायम हो गया। इनके घर से बेटे की सोने की चेन और कुछ नकदी लेकर एक कर्मी फरार हो गया है। इसके बाद थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। हालांकि,बाद में मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई गई है।
दरअसल, छातापुर विधायक और भाजपा नेता सह बिहार सरकार में पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह के बेटे राजवर्धन सिंह की सोने की चेन और 70 हजार नकद लेकर उनका कर्मी फरार हो गया। यह घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है। यह घटना विधायक के सरकारी आवास एमएलए क्वार्टर वीरचंद पटेल मार्ग स्थित आवास संख्या 13/14 में हुई है। यह घटना चार फरवरी को हुई है।
बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम को लेकर मंत्री नीरज बब्लू के निजी सहायक कमलेश कुमार मिश्र ने कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया है। उन्होंने यह आरोप सहरसा जिले के सोनवर्षा के रहने वाले मंत्री के कर्मी गोपी कुमार पर लगा है। एफआईआर के मुताबिक ढाई भर के सोने की चेन गायब है। इसके साथ ही 70 हजार नकद लेकर फरार हो गए।
इधर, केस दर्ज कर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थानेदार राजन कुमार ने केस दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। अब इस मामले को लेकर सहरसा पुलिस से भी संपर्क किया गया है। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल जारी है।