बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए
16-Dec-2025 11:44 AM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार में जीविका दीदियों के लिए एक बार फिर खुशखबरी है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि बांटे जाने के बाद अब नीतीश सरकार महिलाओं की आय बढ़ाने की दिशा में अगला कदम उठाने जा रही है। इसके तहत 60 हजार रुपये या उससे अधिक की वार्षिक आय वाली महिलाओं का सर्वे कराया जाएगा।
इसके लिए राज्य सरकार ने जीविका दीदियों का विशेष सर्वे कराने की तैयारी की है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से जुड़ी महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर ‘लखपति दीदी’ बनाने की योजना है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीविका की ओर से विशेष रणनीति तैयार की जा रही है, जिसके तहत महिलाओं की सालाना आय कम-से-कम एक लाख रुपये तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा।
जीविका की ओर से इस संबंध में जल्द ही विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। लखपति दीदी अभियान में सबसे पहले मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की लाभुक महिलाओं को शामिल किया जाएगा, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से और सशक्त बनाया जा सके।
इस संबंध में जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने बताया कि रोजगार योजना से जुड़ी वे महिलाएं, जिनकी वार्षिक आय 60 हजार रुपये या उससे अधिक है, उन्हें पहले चरण में चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद अगले चरण में अन्य महिलाओं को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा।
उन्होंने बताया कि चयनित महिलाओं को जीविका की ओर से अतिरिक्त आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही उन्हें विशेष प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे जिस भी रोजगार से जुड़ी हैं, उसका विस्तार कर सकें। सीईओ ने यह भी कहा कि लखपति दीदी बनाने का जो लक्ष्य पहले तय किया गया था, उसे समय से पहले ही हासिल कर लिया गया है।
बता दें कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अब तक राज्य की एक करोड़ 56 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की राशि दी जा चुकी है। यह राशि महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रदान की गई है। योजना के तहत आगे प्राप्त होने वाले आवेदनों पर भी सहायता राशि दी जानी है।