बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
26-Jun-2025 07:04 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी स्थित श्री जानकी जन्मभूमि पुनौरा धाम मंदिर के न्यास समिति (ट्रस्ट बोर्ड) का पुनर्गठन कर दिया गया है। इस नवगठित बोर्ड के अध्यक्ष बिहार सरकार के मुख्य सचिव बनाए गए हैं। मंदिर समिति में कुल 9 सदस्य होंगे, जिनमें विकास आयुक्त, सीतामढ़ी के जिलाधिकारी (DM), डीडीसी, मठ के महंत सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।
बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा श्री जानकी जन्मभूमि पुनौरा धाम मंदिर के न्यास समिति के अध्यक्ष होंगे जबकि विकास आयुक्त को उपाध्यक्ष जिम्मेवारी सौंपी गई है। वहीं सीतामढ़ी के डीएम समिति के सचिव और सीतामढ़ी के डीडीसी कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। पुनौराधाम मठ के महंत, पर्यटन विभाग, पथ निर्माण विभाग, नगर विकास विभाग के सचिव और तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त को सदस्य बनाया गया है।
गुरुवार को बिहार विधि विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई, जिसके बाद गजट प्रकाशन भी कर दिया गया। समिति के बैंक खाते का संचालन सचिव और कोषाध्यक्ष मिलकर करेंगे। बता दें कि माता सीता की जन्मस्थली मानी जाने वाली पुनौरा धाम को अयोध्या के राम जन्मभूमि की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है।
बिहार सरकार की देखरेख में यहां भव्य जानकी मंदिर का निर्माण कार्य जारी है। हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुनौरा धाम में बनने वाले भव्य मंदिर की डिजाइन सोशल मीडिया पर साझा की थी। उन्होंने कहा था कि यह मंदिर बिहार के लिए गौरव की बात है और सरकार इसका निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के लिए कृतसंकल्पित है।