बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
07-Aug-2025 01:07 PM
By FIRST BIHAR
Bihar IPS Transfer: बड़ी खबर बिहार के पुलिस महकमें से निकलकर सामने आ रही है, जहां विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने एक बार फिर से आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। बिहार सरकार ने 6 आईपीएस आधिकारियों का तबादला किया है। इनकी पोस्टिंग SDPO के तौर पर हुई है। गृह विभाग की तरफ से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के आईपीएस अधिकारी मो० मोहिबुल्लाह अंसारी, जो पटना नगर के एसडीपीओ के पद पर तैनात थे उन्हें, पटना का लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी बनाया गया है। वहीं सुश्री शैलजा भा.पु.से. 2022 की अधिकारी जो एएसपी वैशाली के पद पर तैनात थीं उन्हें नालंदा के हिलसा का एसडीपीओ बनाया गया है।
भारतीय पुलिस सेवा के 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी संकेत कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिक्रमगंज, रोहतास के पद पर तैनात किया गया है, जो एएसपी, सारण के पद पर तैनात थे। वहीं गरिमा (भा.पु.से. 2022) सहायक पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर को मुजफ्फरपुर के सरैया का एसडीपीओ बनाया गया है।
वहीं बेगूसराय की एएसपी साक्षी कुमार को बेगूसराय में बलिया का एसडीपीओ बनाया गया है। साक्षी कुमारी भारतीय पुलिस सेवा की 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी है। जबकि भारतीय पुलिस सेवा की 2023 बैच की आईपीएस अधिकारी कोमल मीणा मसौढ़ी का एसडीपीओ बनाया गया है। वह पहले दरभंगा में एएसपी के पद पर तैनात थीं।

बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...