मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
07-Dec-2025 02:16 PM
By Viveka Nand
Bihar Ips Officer: बिहार में आने वाले कुछ महीनों में कई आईपीएस अधिकारी सेवानिवृत होंगे. इनमें डीजी से लेकर पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी शामिल हैं. नए साल 2026 के अंत तक डीजीपी विनय कुमार भी सेवानिवृत हो जाएंगे. पुलिस महानिदेशक नियुक्त होने की वजह से विनय कुमार का कार्यकाल 2 सालों के लिए बढ़ गया है. पहले ये 30 सितंबर 2025 को ही सेवानिवृत होने वाले थे. विनय कुमार को दिसंबर 2024 में पुलिस महानिदेशक के पद पर नियुक्त किया गया था.
आलोक राज वर्ष 2025 के अंतिम दिन होंगे सेवानिवृत
2025 के अंतिम दिन यानि 31 दिसंबर 2025 को सूबे के पूर्व डीजीपी व वर्तमान में बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के डीजी आलोक राज सेवानिवृत्ति होंगे. होमगार्ड डीजी शोभा ओहटकर अगले साल यानी 30 जून 2026 को सेवानिवृत्ति होंगी . केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए डीजी रैंक के अफसर प्रवीण वशिष्ठ 31 मई 2026 को रिटायर हो जाएंगे.
2 एडीजी अगले साल होंगे सेवानिवृत
एडीजी रैंक की बात करें तो केंद्रीय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए अरविंद कुमार 31 अक्टूबर 2026 को सेवानिवृत्ति होंगे. सिविल डिफेंस के एडिशनल कमिश्नर परेश सक्सेना भी 31 दिसंबर 2026 को सेवानिवृत्ति होंगे . डीआईजी रैंक में मोहम्मद राशिद जमां 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्ति होंगे
एसपी रैंक के 4 अफसर अगले साल होंगे सेवानिवृत
एसपी रैंक के अधिकारियों में निगरानी एसपी सुबोध कुमार विश्वास 31 अक्टूबर 2026 को सेवानिवृत्ति होंगे . कमांडेंट दिलनवाज अहमद 31 जनवरी 2026 को ही रिटायर हो रहे हैं. वहीं एआईजी-1 बिहार, संजय भारती 28 फरवरी 2026 को सेवानिवृत्ति होंगे. एसपी चंद्रशेखर प्रसाद विद्यार्थी 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्ति होंगे.