PATNA: पटना के राजा बाजार स्थित बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बुधवार को लीगल लिटरेसी क्लब (Legal Literacy Club) के तत्वावधान में ताराकांत सभागार में आयोजित इस क्विज कंपीटिशन में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी विधिक जानकारी एवं बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता बढ़ाना, सामान्य ज्ञान का विकास करना और प्रतिस्पर्धी भावना को प्रोत्साहित करना था।


इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान की प्राचार्या डॉ. अमृता, प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. फरहत जबीं एवं संस्थान के निदेशक डॉ. अरुण श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा।


 आयोजकों ने प्रतिभागियों के उत्साह और सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक एवं बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।