ब्रेकिंग न्यूज़

बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर

Home / bihar / patna-news / Bihar Ias Transfer: नीतीश सरकार ने 'सचिव' लेवल के 3 अफसरों का किया...

Bihar Ias Transfer: नीतीश सरकार ने 'सचिव' लेवल के 3 अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो को केंद्र में भेजा, लिस्ट देखें...

Bihar Ias Transfer: नीतीश सरकार ने तीन IAS अधिकारियों का तबादला किया है, वहीं दो अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। पंकज कुमार को कृषि विभाग, मनोज कुमार को ऊर्जा विभाग और संजय अग्रवाल को दिल्ली में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

10-Jun-2025 01:15 PM

By Viveka Nand

Bihar Ias Transfer: नीतीश सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है. वहीं दो अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए विरमित कर दिया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है. 

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार को कृषि विभाग के प्रधान सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है. यह अगले आदेश तक खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रधान सचिव एवं जांच आयुक्त की अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे. वहीं ऊर्जा विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल को स्थानांतरित कर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का सचिव बनाया गया है. जबकि स्वास्थ्य विभाग के सचिव मनोज कुमार को स्थानांतरित कर ऊर्जा विभाग का सचिव बनाया गया है. यह अगले आदेश तक बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

वहीं दो आईएएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए विरमित कर दिया गया है. कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार में संयुक्त सचिव बनाया गया है. इन्हें भी विरमित कर दिया गया है. वहीं, राजस्व पर्षद के अपर सदस्य दया निधान पांडे को भी केंद्रीय प्रति नियुक्ति के लिए विरमित कर दिया गया है. इन्हें इस्पात मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है.