Bihar Politics : BJP ने दिया नीतीश कुमार को धोखा, चाचा को निमंत्रण देने के सवाल पर बोले तेजस्वी ....बिहार की जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद भी इस दिन तक CM की कुर्सी पर बने रहेंगे नीतीश कुमार, बिहार में इनके हाथ में होगी JDU की कमान! CTET 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट: आज जारी होगा आंसर-की और OMR शीट, ऐसे करें डाउनलोड Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन
01-Jan-2026 04:29 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने गृह विभाग (विशेष शाखा) पटना के अंतर्गत बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक लिपिक के रिक्त पदों पर सीधी बहाली के लिए विज्ञापन निकाला है। आवेदक 2 जनवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 2 फरवरी 2026 है। लेवल 4 अधिनायक लिपिक के कुल 64 पदों के लिए विज्ञापन निकाला गया है।
इन पदों पर चयन प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर होगी। एक अभ्यर्थी को केवल एक ही आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए भारतीय नागरिक का होना अनिवार्य है। पुरुष, महिला एवं थर्ड जेंडर भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदक का 01 अगस्त 2025 तक इंटरमीडिएट पास या समकक्ष होना अनिवार्य है। सामान्य कोटि के पुरुष उम्मीदवार के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 37 साल है।
जबकि महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 18 और अधिकतम 40 साल है। पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरूषों एवं महिलाओं एवं ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 साल है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुषों एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 42 साल है। उम्र की गणना मैट्रिक और समकक्ष परीक्षा के प्रमाण पत्र में अंकित जन्मतिथि के आधार पर की जाएगी। आवेदन भरने से पहले बेवसाइट पर जाकर पूरी गाइडलाइन पढ़े या फिर नीचे दिये गये विज्ञापन को देखें..













