दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
28-Nov-2025 12:02 PM
By FIRST BIHAR
Mahila Rojgar Yojana: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत शुक्रवार को 10 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपए की सहायता राशि ट्रांसफर की गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर सीधे DBT के माध्यम से राशि हस्तांतरित की। इसके लिए मुख्यमंत्री आवास पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और विभागीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार, राशि पाने वाली महिलाओं में लगभग 9 लाख 50 हजार ग्रामीण और 50 हजार शहरी क्षेत्र की महिलाएं शामिल हैं। ये सभी महिलाएं जीविका समूह से जुड़ी हैं, जिन्हें पहले भी आर्थिक गतिविधियों और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण एवं सहायता प्रदान की गई थी।
सरकार के अनुसार, इस योजना के तहत अब तक लगभग 1 करोड़ 40 लाख महिलाओं को प्रति लाभार्थी 10 हजार रुपए की दर से आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। इस बार 10 लाख नई लाभार्थी महिलाओं को भी यह राशि दी गई है। शेष पात्र महिलाओं के खातों में भी जल्द ही भुगतान किया जाएगा।
योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया दो हिस्सों में पूरी की गई थी। शहरी क्षेत्र की महिलाओं से ऑनलाइन आवेदन लिए गए, जबकि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने पंचायत स्तर पर ऑफलाइन फॉर्म भरे। प्राथमिकता उन महिलाओं को दी गई जो पहले से जीविका समूह की गतिविधियों में सक्रिय हैं। हाल ही में जीविका संगठन से जुड़ी लगभग 13 लाख महिलाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है, जिनकी जांच चल रही है और अगले चरणों में उनके खातों में भी राशि भेज दी जाएगी।
सरकार का कहना है कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने और उन्हें छोटे-छोटे रोजगार शुरू करने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मिलने वाली 10 हजार रुपए की राशि महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रोत्साहित करती है।