Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव: अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे भुगतान, जानें नया तरीका BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? Bihar News : 20 साल तक बिहार में चला Nitish Kumar का जादू, BJP से गठबंधन कई बार बिगड़ा और कई बार बना; पढ़िए क्या रहा है हिस्ट्री
23-Dec-2025 04:29 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग तथा The Convergence Foundation (TCF) के बीच राज्य के समग्र विकास को गति प्रदान करने के उद्देश्य से तीन वर्षों की एक रणनीतिक साझेदारी प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। यह साझेदारी बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
इस साझेदारी में योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव के० सेंथिल कुमार, सचिव कँवल तनुज, संयुक्त सचिव रविश किशोर, उप निदेशक अशोक कुमार तिवारी, वरीय अनुसंधान पदाधिकारी शिप्रा, जनसंपर्क पदाधिकारी प्रेम शंकर, सहायक निदेशक श्रुति एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
The Convergence Foundation की तरफ से प्रवीण खांगटा - TCF, अदिति एल्हंस - APAG, नरेंद्र - Atithi, गोपाल कृष्णन नायर - CSBC, पल्लवी ढल - CSBC, कमलनाथ झा - CSF, आदित्य तिवारी - TCF उपस्थित थे। यह साझेदारी राज्य सरकार की ‘विकास एवं वृद्धि’ (Growth and Development) की प्राथमिकताओं को मजबूती प्रदान करने के लिए की जा रही है।
इस समझौता के अंतर्गत टीसीएफ राज्य सरकार को नीति निर्माण, सुधारों के क्रियान्वयन तथा प्रमुख प्राथमिक क्षेत्रों में रणनीतिक सहयोग प्रदान करेगा। यह सहयोग TCF द्वारा प्रत्यक्ष रूप से अथवा उसके पोर्टफोलियो आधारित संगठनों एवं अन्य अग्रणी विशेषज्ञ संस्थाओं के माध्यम से, Pro-Bono आधार पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
इस साझेदारी के प्रमुख फोकस क्षेत्र निम्नलिखित होंगे:
1. निवेश सुधार, विनियमन में सरलीकरण, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, निवेश आकर्षण एवं निर्यात प्रोत्साहन के माध्यम से निवेश अनुकूल वातावरण को सुदृढ़ करना।
2. क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए रणनीतिक योजनाओं का निर्माण।
3. पर्यटन नीति एवं रणनीति का विकास, गंतव्य ब्रांडिंग, सुशासन तथा साझेदारियों पर विशेष जोर।
4. सरकारी योजनाओं की प्रभावी डिलीवरी हेतु राज्य की क्षमता का सुदृढ़ीकरण, डेटा सिस्टम एवं साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण को मजबूत करना तथा स्वच्छ वायु (Clean Air) रणनीतियों के डिजाइन एवं क्रियान्वयन में सहयोग।
5. मानव पूंजी विकास के क्षेत्र में बिहार सरकार को रणनीतिक समर्थन, जिसमें शिक्षा, खेल, रोजगार योग्यता, कौशल विकास तथा विदेशों में रोजगार के अवसर शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, TCF राज्य के मुख्य सचिव, बिहार द्वारा समय-समय पर चिन्हित अन्य उभरते प्राथमिक क्षेत्रों में भी, अपनी क्षमता के अनुरूप, प्रत्यक्ष रूप से अथवा अपने साझेदार संगठनों के नेटवर्क के माध्यम से सहयोग प्रदान करेगा।
इस सहयोग के अंतर्गत TCF द्वारा मुख्य सचिव कार्यालय से संबद्ध एक रिसर्च एवं स्ट्रैटेजी यूनिट (Research & Strategy Unit) की स्थापना की जाएगी, जो राज्य के विभिन्न विभागों, नेतृत्व तथा प्रमुख हितधारकों के साथ आपसी समन्वय में कार्य करते हुए प्राथमिक क्षेत्रों में नीति एवं रणनीति संबंधी सहयोग प्रदान करेगी। योजना एवं विकास विभाग का मानना है कि यह साझेदारी बिहार के आर्थिक, सामाजिक एवं संस्थागत विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।