बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
07-Aug-2025 06:20 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नीतीश सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए सरकारी बसों में यात्री मुफ्त रहेगी। वे बिना पैसे खर्च किए अपने भाई को राखी बांधने मायके जा सकेंगी। 9 अगस्त को सभी महिलाएं बिहार के किसी भी मार्ग पर बीएसआरटीसी की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा सभी श्रेणी की बसों साधारण, डीलक्स और वोल्वो में लागू होगी।
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा ने आदेश जारी करते हुए बताया कि इस निर्णय का उद्देश्य भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सम्मान देना और महिलाओं को सुविधा प्रदान करना है। इससे बहनें अपने भाइयों के पास आसानी से पहुंच सकेंगी और त्योहार को हर्षोल्लास से मना सकेंगी।
विशेष रूप से राजधानी पटना में संचालित पिंक बस सेवा में भी महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। ये बसें सगुना मोड़ से गांधी मैदान और गांधी मैदान से एम्स के बीच चलती हैं। भीड़ को देखते हुए निगम ने अतिरिक्त बसों का संचालन करने का निर्णय भी लिया है।
साथ ही सभी बस चालकों और परिचालकों को निर्देश दिया गया है कि वे महिलाओं की यात्रा के दौरान विशेष ध्यान रखें और योजना का कड़ाई से पालन करें। बीएसआरटीसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस योजना का भरपूर लाभ उठाएं और रक्षाबंधन को एक सुरक्षित, सुविधाजनक और यादगार अनुभव बनाएं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...