MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? Bihar News : 20 साल तक बिहार में चला Nitish Kumar का जादू, BJP से गठबंधन कई बार बिगड़ा और कई बार बना; पढ़िए क्या रहा है हिस्ट्री Bihar Politics : सीएम नीतीश से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे अमित शाह, NDA नेताओं के साथ नामांकन करने निकलें UPSC Success Story: डॉक्टर बनने का टूटा सपना, 120 दिन की तैयारी और बिना कोचिंग बनी IAS, जानिए पूरी कहानी Bihar Politics : BJP ने दिया नीतीश कुमार को धोखा, चाचा को निमंत्रण देने के सवाल पर बोले तेजस्वी ....बिहार की जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव
27-Dec-2025 01:10 PM
By FIRST BIHAR
Amrit Bharat Express: रेलवे नए साल पर बिहार को चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देने की तैयारी कर रहा है। इनमें से दो अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन उत्तर बिहार से किया जाएगा। इन ट्रेनों को सूरत, अमृतसर, मुंबई और दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों के लिए चलाने की योजना है। इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे (पूमरे) ने रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च के अंत तक चारों ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा।
रेलवे की योजना के अनुसार मुजफ्फरपुर से सूरत, समस्तीपुर से अमृतसर, पटना से मुंबई और दिल्ली के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि मार्च तक इन ट्रेनों का संचालन संभव है। वहीं, रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूमरे के पांचों रेल मंडलों में टाइम टेबल को लेकर मंथन शुरू हो गया है। प्रस्तावित समय-सारणी के साथ जल्द ही रेलवे बोर्ड को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
मुजफ्फरपुर जंक्शन से सूरत, दिल्ली और पंजाब के लिए अमृत भारत ट्रेन शुरू होने से स्लीपर और जनरल श्रेणी के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। फिलहाल मुजफ्फरपुर और पाटलिपुत्र होकर दो अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद सीटों के लिए हमेशा मारामारी रहती है।
खासकर त्योहारों के मौसम में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली (हैदराबाद) और सहरसा-लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक रूप से चलाई जा रही हैं। नई ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।
रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि पूमरे समेत अन्य जोन से भी नई ट्रेनों के संचालन के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। यात्रियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए नई ट्रेनें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए अमृत भारत ट्रेनों के करीब 100 रैक का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।
इसके साथ ही लगभग 200 वंदे भारत और 50 नमो भारत ट्रेनों के रैक भी तैयार किए जा रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि बिहार के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों से अमृत भारत, नमो भारत और वंदे भारत ट्रेनों के संचालन के प्रस्ताव आए हैं, जिनके आधार पर सर्वे कर नई ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।