ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?

Home / bihar / patna-news / Bihar News: बालू और जमीन माफियाओं की अवैध संपत्ति होगी जब्त ! EOU...

Bihar News: बालू और जमीन माफियाओं की अवैध संपत्ति होगी जब्त ! EOU डीआईजी के नेतृत्व में 'टास्क फोर्स' का गठन, माफियाओं के बारे में जानकारी देने के लिए मो.नं. जारी...

बिहार में बालू और जमीन माफियाओं पर अब सख्त कार्रवाई की तैयारी है।आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है। यह टीम बालू के अवैध उत्खनन और भू-माफियाओं की संपत्ति की जांच कर कठोर कानूनी

10-Dec-2025 06:33 PM

By Viveka Nand

Bihar News: बिहार में अब बालू और जमीन माफियाओं की खैर नहीं है. उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाल ही में माफियाओं के खात्मे को लेकर आर्थिक अपराध इकाई को बड़ा टास्क दिया था. इसके बाद आर्थिक अपराध इकाई ने बालू माफियाओं और जमीन माफियाओं पर ठोस कार्रवाई को लेकर एक विशेष कार्य दल का गठन किया है. ईओयू डीआईजी के नेतृत्व में स्पेशल टास्क फोर्स गठित की गई है. 

डीआईजी के नेतृत्व में टास्क फोर्स का गठन

बालू के अवैध उत्खनन, बालू माफिया एवं भू माफियाओं की अपराधिक गतिविधियों से संबंधित मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई की तैयारी है. इन माफियाओं ने कैसे इतनी संपत्ति अर्जित की? वित्तीय अनुसंधान करने को लेकर डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में एक विशेष कार्य दल का गठन किया गया है. इनकी सहायता के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, आर्थिक अपराध इकाई के चार पुलिस उपाधीक्षक, पांच इंस्पेक्टरों को भी शामिल किया गया है. यह दल बालू, भू माफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ विभिन्न एजेंसी, संबंधित विभाग एवं जिला स्तरीय प्रशासन से समन्वय और सहयोग लेकर आगे की कार्रवाई करेगा .

इस मोबाइल नंबर करें फोन 

बता दें, हाल ही में उपमुख्यमंत्री एवं डीजीपी के द्वारा हाई लेवल बैठक की गई थी . जिसमें बालू एवं भू माफियाओं के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने को लेकर आर्थिक अपराध इकाई को टास्क दिया गया था. आर्थिक अपराध इकाई ने बालू के अवैध खनन, बालू माफियाओं एवं भू माफियाओं से संबंधित शिकायत को लेकर मोबाइल नंबर जारी किया है . यह नंबर है 9031829072. आप इस नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं या जानकारी दे सकते हैं.