ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / bihar / patna-news / बिहार चुनाव से पहले BJP की जोरदार तैयारी, जेपी नड्डा और अमित शाह...

बिहार चुनाव से पहले BJP की जोरदार तैयारी, जेपी नड्डा और अमित शाह कल से संभालेंगे चुनावी मोर्चा

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा कल से शुरू होगा। नड्डा गोह और पातेपुर में रैलियां करेंगे, जबकि अमित शाह तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे और छह जिलों में जनसभाएं करेंगे।

22-Oct-2025 08:26 PM

By First Bihar

PATNA: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल बिहार दौरे पर पटना आ रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर औरंगाबाद के गोह और वैशाली के पातेपुर विधानसभा क्षेत्र में वो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। 


वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कल 23 अक्टूबर को पटना पहुंचेंगे। अमित शाह तीन दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे। पटना पहुंचने के बाद अमित शाह बीजेपी के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करेंगे। 


बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल 23 अक्टूबर की सुबह 11 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। पटना एयरपोर्ट से वो औरंगाबाद स्थित गोह के लिए रवाना होंगे। जेपी नड्डा दोपहर 12 बजे गोह विधानसभा के हाई स्कूल खेल मैदान (बड़ी फील्ड) हसपुरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद जेपी नड्डा वैशाली के पातेपुर विधानसभा के लिए रवाना होंगे। जेपी नड्डा 2 बजे पातेपुर में श्री रामचंद्र सिंह उच्च विद्यालय के खेल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।


वही केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी 23 अक्टूबर से तीन दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे। 23 अक्टूबर को पटना पहुंचने के बाद अमित शाह पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे। 24 अक्टूबर को अमित शाह सिवान और बक्सर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। वही 25 अक्टूबर को अमित शाह बिहारशरीफ, मुंगेर और खगड़िया में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।