खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
03-Sep-2025 01:01 PM
By First Bihar
BIHAR ELECTION 2025 : बिहार की राजनीति में एक नया समीकरण तैयार हो रहा है। अब राज्य के अंदर त्रिकोणीय चुनावी लड़ाई देखने को मिल रहा है। इसकी वजह यह है कि मैदान में अब चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी उतर गए हैं और उन्होंने यह भी क्लियर कर दिया है कि वह कौन सी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
दरअसल, बिहार की राजनीति में एक बड़ा मोड़ आ गया है। चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने आखिरकार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वे इस बार रोहतास जिले के करगहर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे।
प्रशांत किशोर ने मंगलवार को समर्थकों की भारी भीड़ के बीच चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि बिहार की जनता को नई दिशा दी जाए और पुरानी राजनीति को बदलकर विकास की राजनीति स्थापित की जाए।
पीके ने कहा – “हमने लंबे समय से बिहार की राजनीति को करीब से देखा है। अब बदलाव की जरूरत है और इसकी शुरुआत करगहर से होगी। जनता से जो वादा किया है, उसे पूरा करने के लिए मैं राजनीति में आया हूं।”
करगहर विधानसभा सीट हमेशा से राजनीतिक दृष्टि से अहम मानी जाती है। यहां जातीय समीकरण और स्थानीय मुद्दे जीत-हार तय करते हैं। इस बार प्रशांत किशोर के मैदान में उतरने से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। इस सीट पर बात करें तो 2020 विधानसभा चुनाव के अनुसार कुल मतदाता की संख्या 324906 थी और 2020 विधानसभा चुनाव में मतदान 59.85% हुआ था। ऐसे में अब सीट पर पीके क्या समीकरण बनाएंगे यह देखना काफी रोचक होगा।
वहीं, प्रशांत किशोर के मैदान में उतरने के बाद विपक्ष और सत्तापक्ष दोनों में खलबली मच गई है। एक तरफ जहां उनके समर्थक इसे “नई राजनीति की शुरुआत” बता रहे हैं, वहीं विरोधी दल इस पर चुटकी ले रहे हैं। ऐसे में यह कहना अभी मुश्किल है कि प्रशांत किशोर इस सीट पर कितना असर डालेंगे, लेकिन इतना तय है कि उनकी एंट्री से बिहार चुनाव 2025 और भी रोमांचक हो गया है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...