जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
14-Nov-2025 04:12 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव का मतगणना जारी है। लेकिन जो रूझान सामने आ रहे हैं, उसमें NDA भारी मतों से जीत हासिल करती दिख रही है। एनडीए 200 से ज्यादा सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। चुनाव आयोग ने अभी तक 7 सीटों पर उम्मीदवारों के जीत की घोषणा कर दी है।
कल्याणपुर सीट से जेडीयू प्रत्याशी महेश्वर हजारी 38 हजार 586 वोट से चुनाव जीत गये हैं। उन्हें 1 लाख 18 हजार 162 वोट मिले है। बेलागंज से मनोरमा देवी, अलौली से राम चंद्र सदा, हरनौत से हरि नारायण सिंह, मोकामा से अनंत कुमार सिंह, साहेबगंज से राजू कुमार सिंह और मधुबन से राणा रंधीर चुनाव जीत गये हैं। बेलागंज से जेडीयू की प्रत्याशी मनोरमा देवी दो हजार 882 वोट से जीत गई हैं।
मनोरमा देवी को 95 हजार 685 वोट मिले हैं। वही राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह को 92 हजार 803 वोट मिले है। जबकि तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी लालू यादव रहे हैं। एनडीए की इस अपार जीत को देखकर जेडीयू के नेता गदगद हैं।
बेलागंज से जेडीयू प्रत्याशी मनोरमा देवी, मसौढ़ी से अरुण मांझी, अलौली से राम चंद्र सदा, हरनौत से हरि नारायण सिंह, मोकामा से अनंत कुमार सिंह, कल्याणपुर से महेश्वर हजारी और बीजेपी के मधुबन से राणा रंधीर, लौरिया से विनय बिहारी, बरुराज से अरुण कुमार सिंह, साहेबगंज से राजू कुमार सिंह, गया से प्रेम कुमार चुनाव जीत गये हैं।
इन क्षेत्रों में काउंटिंग खत्म, सिर्फ घोषणा बाकी
अलौली - रामचंद्र सदा JDU
अमौर - अख्तरूल इमान - AIMIM
बगहा - राम सिंह BJP
बख्तियारपुर - अरुण कुमार LJPR
बनियापुर - केदारनाथ सिंह BJP
बाढ़ - सियाराम सिंह BJP
बरुराज - अरुण कुमार सिंह BJP
बेलागंज - मनोरमा देवी JDU
बिक्रम - सिद्धार्थ सौरव BJP
बोध गया - कुमार सर्वजीत RJD
दरभंगा - संजय सरावगी BJP
गया - प्रेम कुमार BJP
गोविंदगंज - राजू तिवारी LJPR
हरनौत - हरि नारायण सिंह JDU
हरसिद्धि - कृष्णनंदन पासवान BJP
कोचाधामन - मो. सरवर आलम AIMIM
लौरिया - विनय बिहारी BJP
मधुबन - राणा रणधीर BJP
मनेर - भाई वीरेंद्र RJD
मसौढ़ी - अरुण मांझी JDU
मोकामा - अनंत सिंह JDU
नरकटियागंज - संजय कुमार पांडे BJP
राजनगर - सुजीत कुमार BJP
साहेबगंज - राजू कुमार सिंह BJP
समस्तीपुर - अश्वमेध देवी JDU
उजियारपुर - आलोक कुमार मेहता RJD