Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: टुकड़ों में मिला युवक का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी
08-Apr-2025 09:10 PM
By First Bihar
Bihar Education News: बिहार के सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत 6 अधिकारियों को कल से विशेष ड्यूटी लगाई गई है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के सचिव ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि कल 9 अप्रैल से संबंधित सभी अधिकारी सुबह 6:30 से लेकर 11:00 तक फील्ड का भ्रमण करेंगे। इस दौरान विद्यालय का गहन निरीक्षण करेंगे और जांच रिपोर्ट देंगे ।
शिक्षा विभाग के सचिव अजय यादव ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, अपर जिला कार्यक्रम समन्वयक और सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी को सुबह 6:30 से 11:00 तक स्कूल का गहन निरीक्षण करने को कहा है। इसके बाद ऑफिस का काम करने को कहा गया है।
सभी निरीक्षी पदाधिकारी इस संबंध में अपनी रिपोर्ट ई शिक्षा कोष ऐप पर अपलोड करेंगे। शिक्षा विभाग ने कहा है कि सभी अधिकारी विद्यालय जाएंगे, छात्रों शिक्षकों की उपस्थिति देखेंगे। इसके अलावे विद्यालय का गहन जांच कर रिपोर्ट देंगे। वह रिपोर्ट शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस.सिद्धार्थ के पास जाएगी.