25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
07-Feb-2025 06:43 PM
By Viveka Nand
Bihar Education News: शिक्षा विभाग ने चार जिलों में खाली पड़े जिला शिक्षा पदाधिकारी के पद पर डीपीओ को अतिरिक्त प्रभार दिया है. बेतिया के जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के ठिकानों पर जांच एजेंसी ने छापेमारी की तो नोटों का ढेर मिला. इसके बाद उन्हें सस्पेंड किया गया. तब से बेतिया जिला शिक्षा पदाधिकारी का पद खाली थी. शिक्षा विभाग ने बेतिया समेत चार जिलों में जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को डीईओ का अतिरिक्त प्रभार दिया है.
पश्चिम चंपारण में प्रतिनियुक्ति जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह को बेतिया जिला शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. यह नियमित पदस्थापन होने तक अपने पद पर वित्तीय अधिकार के साथ बने रहेंगे .अरवल में प्रतिनियुक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार सिंह अपने कार्यों की अतिरिक्त अरवल के जिला शिक्षा पदाधिकारी के प्रभार में रहेंगे. इन्हें भी वित्तीय अधिकार भी दिया गया है.
कैमूर के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अक्षय कुमार पांडेय को जिला शिक्षा पदाधिकारी कैमूर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. नियमित पदस्थापन होने पर यह व्यवस्था समाप्त हो जाएगी .वही पूर्णिया के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रफुल्ल कुमार मिश्रा को जिला शिक्षा पदाधिकारी पूर्णिया का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. निदेशक प्रशासन सुबोध कुमार चौधरी की तरफ से यह पत्र जारी किया गया है.