बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
24-Jun-2025 06:43 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Education News: बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने राज्यभर में 16 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की योजना बनाई है। इन नए स्कूलों के शुरू होने के बाद बिहार में केंद्रीय विद्यालयों की कुल संख्या बढ़कर 69 हो जाएगी।
शिक्षा विभाग ने इस संबंध में राज्य के सभी जिलों के समाहर्ताओं से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि किन स्थानों पर केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन उपलब्ध कराई जा सकती है। पटना और नालंदा जिलों में दो-दो केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे, जबकि मुंगेर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, भोजपुर, गया, भागलपुर, कैमूर, मधेपुरा, मधुबनी, शेखपुरा, दरभंगा और अरवल जिलों में एक-एक विद्यालय खोले जाने की योजना है।
जैसे ही सभी जिलों से सर्वे रिपोर्ट प्राप्त होगी, प्रस्तावित जमीनों का निरीक्षण कर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। केंद्रीय विद्यालय केंद्र सरकार के अधीन कार्य करते हैं और ये केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध होते हैं। इनका संचालन केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) द्वारा किया जाता है।
ये स्कूल मूलतः केंद्रीय कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा के लिए बनाए गए थे, हालांकि अब आम नागरिकों के बच्चे भी इनमें शिक्षा प्राप्त करते हैं। वर्तमान में देशभर में 1250 से अधिक केंद्रीय विद्यालय हैं, जिनमें से 53 बिहार में स्थित हैं। अब 16 नए विद्यालयों की स्वीकृति मिलने के बाद यह संख्या बढ़कर 69 हो जाएगी।