Bihar Education News: बिहार के शिक्षा विभाग में 4 नवंबर को एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में शिक्षकों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) केसी अनिल समेत सभी निदेशक मौजूद रहेंगे।
शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर होगी चर्चा
बैठक के एजेंडे में शिक्षकों के ट्रांसफर और पोस्टिंग का मुद्दा प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अलावा शिक्षकों की वेतन विसंगतियों पर भी विस्तार से चर्चा होगी। लंबे समय से शिक्षकों से जुड़े इन मुद्दों को लेकर विभागीय स्तर पर समीक्षा की जा रही है।
सक्षमता-5 की काउंसलिंग की होगी समीक्षा
शिक्षा मंत्री की इस बैठक में सक्षमता-5 की काउंसलिंग की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही शिक्षा विभाग के कुल 29 महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तृत चर्चा होगी।
DEO और DPO के कामकाज की भी होगी समीक्षा
बैठक में सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (DPO) के कामकाज की समीक्षा भी की जाएगी। शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर आगे की कार्ययोजना तय की जाएगी।