Bihar IAS News : बिहार में हाल ही में बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए गए हैं। इसी क्रम में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) एस. सिद्धार्थ को नई जिम्मेदारी दी गई है। अब उन्हें बिहार का विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है। उनकी जगह 1995 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. बी. राजेंदर को शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।


बी. राजेंदर ने संभाला पदभार

सोमवार को डॉ. बी. राजेंदर ने औपचारिक रूप से शिक्षा विभाग में अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें शामिल थे:

इधर, अब एस. सिद्धार्थ शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उनसे यह कार्यभार वापस लेते हुए डॉ. बी. राजेंदर को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी के साथ सरकार ने तीन अन्य आईएएस अधिकारियों को भी अतिरिक्त प्रभार दिया है।