राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
09-Mar-2026 02:08 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने हड़ताल पर गए सभी सीओ और राजस्व कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा है कि सीओ और राजस्व कर्मियों को अगर काम करना है तो सेवक बनकर करें नहीं तो सरकार उन्हें नौकरी हटाने की व्यवस्था करेगी।
डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने हड़ताल पर गए सीओ और राजस्व कर्मियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में काम में पारदर्शिता लाने से लोगों को बेचैनी बढ़ गई है। पहले जो लोग खूलकर घूमते रहते थे और जनता उनके पीछे घूमती रहती थी। उस संस्कृति को समाप्त किया गया। जिससे बेचैना साफ झलक रही है।
उन्होंने कहा कि विभाग के सीओ और राजस्वकर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। सरकार उनके हड़ताल के अवधि की गिनती भी कर रही है। नौकरी करना है तो सेवक के भाव से आकर के और जनता के बीच जाकर सरकार के निर्देशों का पालन करना होगा। जो सरकार के निर्देशों का पालन करेंगें उनका विभाग सम्मान करेगा और जो लोग नहीं करेंगे वैसे लोगों को हटाने की व्यवस्था पर विभाग और सरकार निर्णय लेगी।
उन्होंने कहा कि तालाबंदी से काम नहीं होगा, जो भौकाल बनाना चाहते हैं उसे हम स्वीकार नहीं करेंगे। भौकाल बनाने का युग चला गया। अंचलाधिकारी का पद नियम का नियम के अनुसार प्रमोशन दिया जाएगा। सीओ कार्यालय में काम काज ठप न हो इसकी वैकल्पित व्यवस्था की गई है।
विजय सिन्हा ने कहा कि सारा खेल भू माफियाओं की साजिश से यह हो रहा है। साजिश करने वाले भू माफिया सतर्क हो जाएं। अगर कर्मचारी हड़ताल से नहीं लौटे तो उनका निलंबन शुरू होगा। नहीं माने तो नई बहाली भी की जाएगी। अगर सीओ काम पर नहीं लौटे तो वीडियो को प्रभार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग के कर्मचारी और अंचलाधिकारी लोगों के बातों में नहीं आएं, सरकार आपकी मांगों को नियम के अनुसार सुनेगी।