ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / bihar / patna-news / धनतेरस पर लोगों ने की जमकर खरीदारी: 4000 करोड़ से अधिक का हुआ...

धनतेरस पर लोगों ने की जमकर खरीदारी: 4000 करोड़ से अधिक का हुआ कारोबार, सबसे महंगी 10 BMW कार की डिलीवरी

बिहार में धनतेरस पर खरीदारी का जबरदस्त उत्साह दिखा। पटना में सोना-चांदी, गाड़ियां, इलेक्ट्रॉनिक्स और झाड़ू तक की रिकॉर्ड बिक्री हुई। 10 बीएमडब्ल्यू कारें, 13 लग्ज़री बाइक्स और लाखों रुपये के आभूषण बिके। सबसे ज्यादा झाड़ू की हुई खरीदारी।

18-Oct-2025 10:54 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में धनतेरस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। लोग जमकर खरीददारी करते नजर आए। राजधानी पटना में भी सोने-चांदी की दुकानों, इलेक्टॉनिक्स, मोबाइल, बर्तन, टू-थ्री एंड फोर व्हीलर शो रूम में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। शनिवार की देर शाम तक बिहार में करीब साढ़े चार लाख चांदी के सिक्के बिक गये। 


पटना 2200 छोटी-बड़ी गाड़ियों की बिक्री हुई। जिसमें 100 से अधिक गाड़ियों की डिलीवरी आज हुई है। बाकी बचे गाड़ियों की डिलीवरी कल से परसो तक हो जाएगी। सबसे महंगी 10 बीएमडब्लू कार की डिलीवरी आज की गयी। डेढ़ करोड़ की गाड़ी बीएमडब्लू X7 की भी डिलीवरी आज की गयी। 


वही सबसे महंगी बाईक जिसकी 30 लाख रुपये हैं वो 13 पीस बिका। सबसे ज्यादा यदि कुछ बिका तो वो झाड़ू है। दो करोड़ लोगों ने झाड़ू खरीदा जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इसी तरह बड़े टीवी की डिमांड ज्यादा रही। करीब 5 हजार टीवी बेची गयी है। पटना में सबसे महंगा टीवी 7.5 लाख का बिका वही 3.5 लाख का फ्रीज और सबसे महंगा हार 75 लाख रुपये का बिका।