बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
09-Oct-2025 11:18 AM
By First Bihar
Patna News: पटना के नागेश्वर कॉलोनी में एक युवक को पकड़ने का मामला सामने आया है, जो सुबह कॉलेज जाने वाली लड़कियों को टेलीफोन बॉक्स के पीछे छिपकर परेशान कर रहा था। आरोपी लड़कियों पर भद्दे कमेंट और अश्लील इशारे करता था और कई बार अपने कपड़े उतार कर अश्लील हरकतें करता था। इस दौरान आसपास का इलाका खाली होने के कारण वह आसानी से अपनी हरकतों को अंजाम देता रहा।
लड़कियों ने बताया कि इसके डर से वे अक्सर ग्रुप में ही कॉलेज के लिए निकलती थीं। आरोपी का निशाना खासकर सुबह 6 बजे के आसपास रहता था, जब कॉलोनी की सड़क पर कम लोग होते थे। वह टेलीफोन बॉक्स के पीछे छिपकर लड़कियों का इंतजार करता और अपार्टमेंट में रहने वाली छात्राओं को भी देखता रहता था।
गरुवार यानी आज सुबह करीब 6 बजे लड़कियों ने जब इसकी हरकतें देखीं, तो उन्होंने एक अपार्टमेंट के गार्ड को जानकारी दी। इसके बाद बच्चों को स्कूल छोड़ने निकले स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गए। लोगों ने पहले आरोपी की तस्वीर चुपचाप ली और फिर उसे पकड़कर जमकर पिटाई की। लड़कियों ने स्थानीय लोगों को आरोपी की हरकतों के बारे में विस्तार से बताया।
इस बीच आरोपी ने अपने घरवालों को फोन किया, और उसकी मां घटनास्थल पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 को कॉल किया। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सामने लड़कियों ने पूरी घटनाक्रम विस्तार से बताया। हालांकि, पुलिस को देखकर आरोपी अपने किए की बातों से इंकार करने लगा, जबकि इससे पहले वह लोगों से माफी मांग रहा था और वादा कर रहा था कि वह आगे से ऐसी हरकत नहीं करेगा। जब पुलिस आरोपी को कोतवाली थाना ले जाने लगी, तो उसकी मां ने पुलिस को रोकने की कोशिश की।