ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / patna-news / बिहार में आस्था का सैलाब: छठव्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों...

बिहार में आस्था का सैलाब: छठव्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी भारी भीड़

पटना सहित पूरे बिहार में लोक आस्था का महापर्व छठ की धूम मची हुई है। व्रतियों ने गंगा घाटों और घरों की छतों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। अरवल और औरंगाबाद के छठ घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था कर रखी थी।

27-Oct-2025 04:01 PM

By First Bihar

PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ महापर्व करने वाले व्रतियों ने पटना के छठ घाटों पर डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। पटना के विभिन्न छठ घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु गंगा घाटों पर नजर आए। वही विभिन्न पार्कों और पटना के अलग-अलग इलाकों में बनाए गये छठ घाट पर भी व्रतियों की बड़ी तादाद देखी गई। 


कई छठ व्रतियों ने अपने-अपने घरों के छतों पर भी अर्घ्य दिया। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर पटना सहित अन्य जिलों में खासा उत्साह देखने को मिला। देव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी। अरवल के ऐतिहासिक मधुश्रवां छठ घाट पर छठ व्रतियों की भारी भीड़ उमड़ी| जिला प्रशासन एवं मधुश्रवा छठ पूजा समिति के सहयोग से छठ घाटों पर व्यापक व्यवस्था किया गया| मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गयी। 


वही सूर्यनगरी औरंगाबाद के देव में भी अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को छठव्रतियों ने अर्घ्य दिया। छठव्रतियों ने पवित्र सुर्यकुंड में डुबकी लगाकर बड़ी ही आस्था और विश्वास के साथ सूर्यदेव को नमन कर अर्घ्य अर्पित किया। बता दें कि देव में छठ पूजा का एक अलग ही महत्व है। सासाराम के दुर्गा कुंड में भी छठव्रतियों ने अर्घ्य दिया। 


ऐसी मान्यता है कि यहां जो कोई भी सच्चे मन से छठ पूजा करता है, उनकी सारी मनोकामना पूरी हो जाती है। यही कारण है कि देव में छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। दूर-दराज क्षेत्रों से श्रद्धालु यहां आकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं। लोक आस्था का महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। पहले दिन नहाय खाय और दूसरे दिन खरना पूजा के साथ छठव्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला उपवास किया। आज तीसरे दिन शाम में डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया। अस्ताचलगामी सूर्य और अर्घ्य देने के बाद कल मंगलवार को उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया जाएगा और पारण के साथ ही महापर्व छठ का समापन होगा।   



news imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews image