मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
07-Dec-2025 04:52 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Cabinet Meeting: बिहार की सत्ता में NDA की वापसी के बाद विकास कार्यों में तेजी लाने की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से कैबिनेट की बैठक बुला ली है। इस बैठक में नौकरी और रोजगार से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर सरकार अपनी मुहर लगा सकती है।
दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के युवाओं से वादा किया था कि अगले पांच साल के भीतर 1 करोड़ नौकरी और रोजगार की व्यवस्था सरकार करेगी। इसको लेकर कवायद भी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों ही एलान किया था कि 1 करोड़ नौकरी का लक्ष्य हासिल करने के लिए तीन नए विभागों का गठन किया जाएगा।
अब मुख्यमंत्री ने एक बार फिर से कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मंगलवार 9 दिसंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे से मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। संभावना जताई जा रही है सरकार अपने वादे को पूरा कर सकती है। कैबिनेट की बैठक में तीन नए विभागों के गठन को मंत्रिपरिषद की स्वीकृति मिल सकती है।
नई सरकार के गठन के बाद कैबिनेट की यह दूसरी बैठक है। इससे पहले बीते 25 नवंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 6 एजेंडों पर सरकार की मुहर लगी थी। जिनमें रोजगार, आधारभूत संरचना, किसानों की आय बढ़ाने और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने से जुड़े अहम प्रस्ताव शामिल थे। इन फैसलों से सरकार के विकास एजेंडे की दिशा साफ होती दिखी थी, जिसमें युवाओं, किसानों और उद्योगों पर विशेष फोकस दिखा था।