अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
06-Feb-2026 05:54 PM
By First Bihar
CM Nitish Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री सचिवालय (Chief Minister's Secretariat) के कैबिनेट हॉल में शाम 4 बजे से चल रही नीतीश कैबिनेट (nitish cabinet) की अहम बैठक खत्म हो गयी है। कैबिनेट की बैठक में तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहे। कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मंत्रीपरिषद की बैठक में मुहर लगी है।
नीतीश कैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर मुहर लगी है। अब जिलों की बैठक में सांसद और विधायक के प्रतिनिधि भी शामिल हो सकेंगे। सड़क दुर्घटना में मिलने वाली राशि को दोगुना किया गया है। वही नगर परिषद में स्थायी सशक्त समिति को लेकर निर्णय भी फैसला लिया गया है।
नीतीश कैबिनेट की बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि प्रवासी मजदूरों की मौत राज्य से बाहर या देश से बाहर होने पर राज्य सरकार के खर्च पर डेड बॉडी को लाया जाएगा। वही दुर्घटना के शिकार होने पर भी घायलों का इलाज बिहार सरकार कराएगी।
बता दें कि पहले सड़क हादसे में यदि किसी की जान चली जाती थी तब परिवहन विभाग की ओर से 5 लाख की सहायता राशि दी जाती थी। अब मुआवजे की राशि को दोगुना किया गया है। नीतीश कैबिनेट में मुआवजा राशि को दोगुना करने का फैसला लिया गया है। अब मृतक के आश्रित को 10 लाख रुपया मुआवजा दिया जाएगा।