25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
04-Feb-2025 06:30 PM
By First Bihar
Bihar Cabinet: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्री परिषद की बैठक में कुल 136 प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इन एजेंडों में प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाएं और नौकरी-रोजगार से जुड़े फैसले शामिल हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में बड़े पैमाने पर बहाली की बात कही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान यह घोषणा की थी कि अररिया में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। जिसके निर्माण की स्वीकृति दे दी गई है।
इसके लिए 4 अरब एक करोड़ 78 लाख की योजना राशि को स्वीकृति प्रदान की गयी है। वही खगड़िया में भी अस्पताल बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान की थी इसके निर्माण कार्य को भी स्वीकृति कैबिनेट से दी गयी है। इसमें 4 अरब 60 करोड़ 56 लाख रुपये खर्च होंगे जिसकी स्वीकृति कैबिनेट ने दे दी है।
बता दें कि नीतीश कैबिनेट में आज 136 एजेंडो पर मुहर लगी है। जिसमें सबसे ज्यादा प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो घोषणा की थी वह शामिल है। प्रगति यात्रा की 188 योजनाओं की स्वीकृति दी गयी है। जिसकी कुल लागत 20 हज़ार करोड़ है। जिसमें सबसे ज्यादा पथ निर्माण विभाग और जल संसाधन विभाग की योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गयी है। स्वास्थ विभाग में गेस्ट फ़ैकल्टी को बढ़ाये जाने का फैसला सरकार ने लिया है। इसके अलावे 2 डॉक्टरों को बर्खास्त किया गया है।
इसके अलावे बांका में पॉस्को न्यायालय का गठन होगा। पूर्णिया और दरभंगा में अंतरराज्यीय बस अड्डा का निर्माण होगा। मधेपुरा में सिंधेश्वर स्थान को पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित किया जाएगा। वही अरेराज स्थित मंदिर को भी विकसित किया जाएगा। वही हरीहर नाथ मंदिर को काशी कॉरिडोर की तरह बनाया जाएगा। बेगूसराय के सिमरिया में कल्पवास मेला के तहत पार्ट 2 का निर्माण किया जाएगा। अररिया और खगड़िया में नया मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बनाया जाएगा। बेतिया में स्टेडियम का निर्माण होगा।