PATNA: बिहार के कई जिलों में मंगलवार को एसटीईटी की परीक्षा हुई. इस दौरान कई सेंटरों पर परीक्षा देने आए कैंडिडेट ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ किया. हंगामा को देखते हुए बीएसईबी ने कई सेंटरों की परीक्षा को रद्द कर दिया है. यह परीक्षा अब फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में ली जाएगी.
इस बाबत बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने यह साफ कर दिया है कि हंगामा करने वाले कैंडिडेट को दुबारा परीक्षा में मौका नहीं दिया जाएगा. आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रद्द सेंटरों की परीक्षा फरवरी के अंतिम सप्ताह में होगी. परीक्षा काफी सख्ती से ली गयी. कड़ाई के कारण स्टूडेंट्स परीक्षा नहीं देना चाह रहे थे, जिसके बाद इन सेंटरों पर विरोध हुआ. हंगामा करने वाले कैंडिडेट की पहचान हो चुकी है. बाकि की पहचान सीसीटीवी और फोटो के माध्यम से की जा रही है. हंगामे में शामिल लोगों को दुबारा होनेवाली परीक्षा में बैठने नहीं दिया जायेगा. जिन अभ्यर्थियों पर अब तक कार्रवाई हुई है या आगे होगी, उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जायेगी.
बीएसईबी ने गोपालगंज के महिंद्र महिला कॉलेज, सहरसा के आरएम कॉलेज, मुजफ्फरपुर एलपी शाही और पटना के एएन कॉलेज सेंटर के परीक्षा को रद्द कर दिया है.