PATNA:बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने नौवीं और दसवीं कक्षा के त्रैमासिक परीक्षा का प्रोग्राम जारी किया है। यह एग्जाम तीन दिन संचालित किया जाएगा। 01 जुलाई बुधवार से परीक्षा शुरू होगा जो 3 जुलाई दिन शुक्रवार तक चलेगा। दो शिफ्ट में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।


 01 जुलाई दिन बुधवार को मातृभाषा (हिन्दी, बंगला, उर्दू एवं मैथिली) की परीक्षा सुबह में साढ़े नौ बजे से 12 बजकर 45 मिनट तक होगी। वही उसी दिन द्वितीय भारतीय भाषा ( संस्कृत, हिन्दी, अरबी, फारसी एवं भोजपुरी) भाषा की परीक्षा दोपहर 2 बजे से सवा 5 बजे तक होगी। अगले दिन 2 जुलाई को प्रथम पाली में विज्ञान और दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए संगीत की परीक्षा होगी।


 सेकंड शिफ्ट में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। जबकि अंतिम दिन 3 जुलाई को गणित और दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए गृह विज्ञान की परीक्षा सुबह साढ़े 9 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक होगी। वहीं अंतिम दिन सेकंड शिफ्ट में अंग्रेजी की परीक्षा दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे तक होगी। सभी पालियों में 15 मिनट का आरंभिक समय परीक्षार्थियों को प्रश्नों को पढ़ने और समझने के लिए दिया गया है। दृष्टिबाधित परीक्षार्थी गणित के स्थान पर गृह विज्ञान एवं विज्ञान के स्थान पर संगीत विषय की परीक्षा में शामिल होंगे। इस बात की जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के माध्यमिक परीक्षा नियंत्रक ने दी है।