बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
29-Mar-2026 12:12 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Board 10th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक (10वीं) वार्षिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आधिकारिक रूप से परिणाम घोषित किया। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्द्र और बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहे। इस वर्ष राज्य भर से 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी मैट्रिक की परीक्षा में शामिल हुए थे।
रिजल्ट जारी करते हुए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि टॉपर में दो छात्राएं हैं। सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई की छात्रा पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली के उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा ने टॉप किया है। इस बार की मैट्रिक परीक्षा में कुल 15,10,928 छात्र-छात्रा शामिल हुए। जिसमें से कुल 81.79 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
उन्होंने बताया कि सफल हुए कुल विद्यार्थियों की संख्या 12 लाख 35 हजार 745 है। जिसमें उत्तीर्ण छात्रों की संख्या 6 लाख 1 हजार 390 और सफल हुई छात्राओं की संख्या 6 लाख 34 हजार 353 है। कुल 81.79 प्रतिशत छात्र-छात्रा सफल हुए हैं।
छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, result.biharboardonline.org या matricbiharboard.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
कैसे चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर "Bihar Board Matric Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
‘Submit’ पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट जरूर लें।
रिजल्ट जारी होने से पहले शनिवार को पटना स्थित सिन्हा लाइब्रेरी रोड पर बिहार बोर्ड कार्यालय में संभावित टॉपर्स का इंटरव्यू और सत्यापन किया गया। इसमें सिमुलतला, जमुई, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण सहित कई जिलों के छात्र शामिल हुए। हर साल बोर्ड टॉपर्स का वेरिफिकेशन कर ही अंतिम परिणाम जारी करता है।
इस बार बिहार बोर्ड ने परीक्षा प्रणाली में ‘ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी’ का उपयोग कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यह तकनीक डेटा को सुरक्षित रखने में मदद करती है, जिससे मार्कशीट में किसी तरह की छेड़छाड़ या बदलाव संभव नहीं होता।
बता दें कि बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा समाप्त होते ही कॉपियों की जांच प्रक्रिया तेज गति से शुरू कर दी गई थी, जो अब पूरी तरह पूरी हो चुकी है। बिहार बोर्ड अपनी तेजी और पारदर्शिता के लिए पहले से ही जाना जाता है।