ब्रेकिंग न्यूज़

Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद भी इस दिन तक CM की कुर्सी पर बने रहेंगे नीतीश कुमार, बिहार में इनके हाथ में होगी JDU की कमान! CTET 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट: आज जारी होगा आंसर-की और OMR शीट, ऐसे करें डाउनलोड Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर

Bihar News: बिहार के यह 5 स्टेट हाइवे होंगे दो लेन, 6 जिलों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

Bihar News: बिहार में 5 स्टेट हाइवे को दो लेन चौड़ा किया जाएगा। इस परियोजना से 6 जिलों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और सरकार एडीबी से लोन लेकर सड़क निर्माण कराएगी।

02-Jan-2026 03:09 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राज्य के पांच प्रमुख स्टेट हाइवे को दो लेन चौड़ा किया जाएगा, जिससे छह जिलों को सीधा लाभ मिलेगा। इन सड़कों के चौड़ीकरण से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि यात्रा का समय भी काफी कम हो जाएगा।


जानकारी के अनुसार, इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 3645 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए राज्य सरकार एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) से लगभग 251 मिलियन डॉलर का लोन लेने की तैयारी कर रही है। हालांकि, इस परियोजना को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है।


इन पांच स्टेट हाइवे को दो लेन करने के लिए लगभग 110 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। पथ निर्माण विभाग की एजेंसी बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (BSRDCL) इस परियोजना को पूरा करेगी।


जिन सड़कों का चौड़ीकरण प्रस्तावित है, उनमें सीतामढ़ी–पुपरी–बसैठा–बेनीपट्टी रोड (51.26 किमी), मधुबनी–राजनगर–बाबूबरही–खुटौना रोड (38.61 किमी), ब्रह्मपुर–इटाढ़ी–सरेंजा–जालीपुर रोड (80.72 किमी), अतरबेल–जाले–घोघराचट्टी रोड (47.90 किमी) और गणपतगंज–प्रतापगंज–परवाहा रोड (47.33 किमी) शामिल हैं।


स्टेट हाइवे के चौड़ीकरण से दरभंगा, सुपौल, बक्सर, अररिया, सीतामढ़ी और मधुबनी जिलों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इन जिलों के बीच आवागमन सुगम होगा और पटना तक पहुंचने में भी कम समय लगेगा।


एडीबी लोन प्रक्रिया के तहत पहले सड़कों की पहचान की जाती है, फिर डीपीआर तैयार की जाती है। इसके बाद डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स की मंजूरी ली जाती है। केंद्रीय अधिकारी एडीबी के साथ लोन की शर्तों, तकनीकी पहलुओं और कार्यान्वयन योजना पर बातचीत करते हैं। समझौता पूरा होने के बाद राज्य सरकार को किस्तों में धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। इस परियोजना को बिहार के बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।