Bihar News: बिहार में करोड़ों रुपए की शराब पर चला बुलडोजर, 12 हजार लीटर से अधिक जब्त लिकर किया गया नष्ट Bihar News: बिहार में करोड़ों रुपए की शराब पर चला बुलडोजर, 12 हजार लीटर से अधिक जब्त लिकर किया गया नष्ट फर्जी नंबर प्लेट का खेल: गाड़ी बंगाल में और बिहार में कट रहा चालान, पुलिस ने किया जब्त Patna Crime News: पटना में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, शव के पास मिलीं दारू की बोतलें; शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका Patna Crime News: पटना में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, शव के पास मिलीं दारू की बोतलें; शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका 1st Bihar/Jharkhand का फिर बजा डंका, Mastic का फर्जी वर्क सर्टिफिकेट के खेल में शामिल ठेकेदार पर केस दर्ज, E.E. पर कब होगा एक्शन ? Bihar Crime News: दबंगों ने घर बुलाकर युवक को जमकर पीटा, मारपीट का सीसीटीवी फुटेज आया सामने Bihar Crime News: दबंगों ने घर बुलाकर युवक को जमकर पीटा, मारपीट का सीसीटीवी फुटेज आया सामने Bihar Boat Accident: बिहार में गंगा नदी में डूबी नाव, लोगों ने कूदकर बचाई जान; LIVE वीडियो आया सामने Road Accident: भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों मौत, इको कार और ट्रक की जोरदार टक्कर
21-Feb-2026 09:12 AM
By FIRST BIHAR
Bihar News: सात निश्चय-3 योजना के तहत बिहार सरकार ने गन्ना उद्योग में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाया है। राज्य में बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू करने के साथ ही 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का निर्णय लिया गया है। इसके तहत गन्ना उद्योग विभाग गन्ना खेती के विस्तार की तैयारी में जुट गया है। संबंधित अधिकारियों को लेटर भेजकर जल्द कार्य योजना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
नई सरकार के गठन के बाद राज्य में एक करोड़ रोजगार सृजित करने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गन्ना उद्योग विभाग ने नई चीनी मिलों की स्थापना के लिए संबंधित जिलों में 5,000 हेक्टेयर में गन्ना खेती का विस्तार करने का निर्णय लिया है।
इससे न केवल नई मिलों को पर्याप्त कच्चा माल मिलेगा, बल्कि वर्तमान में चल रही चीनी मिलों के संचालन को भी मजबूती मिलेगी। गन्ना खेती के विस्तार के लिए बगहा, बेतिया, मोतिहारी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी और सीवान के सहायक निदेशक तथा सभी चीनी मिलों के महाप्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि वे जल्द से जल्द कार्य योजना उपलब्ध कराएँ।
इसके अलावा, बिहार सरकार ने नई चीनी मिलों की स्थापना के लिए 25 जिलों में जमीन चिन्हित करने के लिए जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है। हर चीनी मिल के लिए औसतन 101 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी। बताया जा रहा है कि अधिकांश जिलों में नई चीनी मिलों के लिए जमीन का चयन लगभग पूरा हो चुका है।