Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन Bihar News: बिहार में ग्रामीण हाट का होगा बड़े पैमाने पर विकास, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार; सरकार का बड़ा प्लान Bihar News: बिहार में ग्रामीण हाट का होगा बड़े पैमाने पर विकास, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार; सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Today: बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, 25 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी; जानिए.. मौसम का हाल Bihar Weather Today: बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, 25 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी; जानिए.. मौसम का हाल BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना
01-Oct-2025 05:34 PM
By First Bihar
DELHI: बिहार में कुछ दिन बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस चुनावी साल में केंद्र सरकार ने बिहार को बड़ी सौगात दी है। बिहार में अब 19 नये केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे। बिहार के 16 जिलों में इसे खोला जाएगा। नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है। बता दें कि वर्तमान में बिहार में 16 केंद्रीय विद्यालय हैं और 19 नये केंद्रीय विद्यालय खोले जाने के बाद इसकी संख्या 35 हो जाएगी।
बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बिहार में 19 नये केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी मोदी कैबिनेट से मिल गयी है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक बुधवार को हुई। जिसमें देश भर में 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी दी गई। जिसमें अकेले बिहार में 19 केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की स्वीकृति केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में दी गयी।
57 नये केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए 5862 करोड़ रुपये का बजट रखा गया। बता दें कि अभी 1288 केंद्रीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं, इनमें से 3 विदेश में स्थित हैं, बाकी देश के विभिन्न राज्यों में मौजूद हैं। जहां 13 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। नये केंद्रीय विद्यालय खुलने से केवीएस के छात्र-छात्राओं की संख्या और बढ़ेगी और उन्हें बेहतर शिक्षा उपलब्ध करायी जाएगी। आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि बिहार में वो कौन-कौन जिला है जहां नया केवीएस खुलेगा। तो बता दें कि बिहार के 16 जिलों में 19 केंद्रीय विद्यालय नया खुलेगा।
बिहार में यहां खुलेगा केंद्रीय विद्यालय

