Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद भी इस दिन तक CM की कुर्सी पर बने रहेंगे नीतीश कुमार, बिहार में इनके हाथ में होगी JDU की कमान! CTET 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट: आज जारी होगा आंसर-की और OMR शीट, ऐसे करें डाउनलोड Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर
04-Jan-2026 08:03 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार सरकार ने 19 प्रमुख बस डिपो में ‘जीविका दीदी की रसोई’ की सुविधा शुरू करने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य यात्रियों, बस चालकों और कर्मियों को साफ-सुथरा, स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है।
परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने हाल ही में बस डिपो का निरीक्षण किया और वहां खाने-पीने की खराब व्यवस्था देख नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लंबी यात्रा के दौरान भोजन की उचित सुविधा न होने से यात्रियों और चालकों को परेशानी होती है। इसके बाद उन्होंने निर्देश दिया कि डिपो में जल्द ‘जीविका दीदी की रसोई’ खोली जाए।
अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में यह सुविधा बांकीपुर, आरा, बिहारशरीफ, फुलवारीशरीफ, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, छपरा, सीवान, दरभंगा, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, नवादा, भागलपुर, जमुई, मुंगेर, पूर्णिया और सहरसा के बस डिपो में लागू की जाएगी। बाद में इसे और अन्य डिपो तक बढ़ाया जाएगा।
‘दीदी की रसोई’ पहले से ही अस्पतालों, सरकारी कार्यालयों और अन्य स्थानों पर सफलतापूर्वक चल रही है, जहां कम कीमत में स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाता है। अब यह सुविधा बस डिपो तक भी पहुंचेगी। इस पहल से यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बस चालकों का कल्याण होगा और महिलाओं के स्वरोजगार व स्वावलंबन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।