Bihar Politics : BJP ने दिया नीतीश कुमार को धोखा, चाचा को निमंत्रण देने के सवाल पर बोले तेजस्वी ....बिहार की जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद भी इस दिन तक CM की कुर्सी पर बने रहेंगे नीतीश कुमार, बिहार में इनके हाथ में होगी JDU की कमान! CTET 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट: आज जारी होगा आंसर-की और OMR शीट, ऐसे करें डाउनलोड Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन
31-Dec-2025 04:08 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार युवाओं को 1 करोड़ सरकारी नौकरी और रोजगार देने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। इसके लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विकास यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई है। उनका उद्देश्य है कि बिहार के युवा मजदूरी करने के बजाय सम्मानजनक रोजगार के लिए देश और दुनिया में अवसर तलाशें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी यही संदेश है।
सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित कुशल युवा सम्मेलन 2025 की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को जमीन पर उतारने का उदाहरण है। पिछले नौ वर्षों में सरकार ने 32 लाख युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार युवाओं को एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने के लिए काम कर रही है। इसके लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विकास यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई है। सरकार का लक्ष्य है कि बिहार के युवा मजदूरी नहीं, बल्कि सम्मानजनक रोजगार के लिए बिहार से बाहर देश और दुनिया में जाएं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का भी यही संदेश है। कुशल युवा सम्मेलन 2025 की सराहना की और कहा- ये पिछले नौ वर्षों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को जमीन पर उतार रहे है। इन्होंने 32 लाख युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया है।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि एनडीए ने 2020 में 10 लाख सरकारी नौकरियों और 10 लाख रोजगार का वादा किया गया था। सरकार ने पिछले पांच साल में 52 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का काम किया। अब एक करोड़ रोजगार का लक्ष्य रखा गया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार अब तेजी से प्रगति कर रहा है। सरकार कोऑपरेटिव मॉडल और जनता की भागीदारी से भी विकास कर रही है। बिहार में अगले पांच वर्षों में 25 नई चीनी मिलें स्थापित की जाएगी। सरकार PPP -Mode यानी जनता की भागीदारी को भी बढ़ावा दे रही है।
उन्होंने कहा कि डि फें स कॉरिडोर, उद्योग और कौशल आधारित रोजगार राज्य की नई पहचान हैं। आज कई देशों को कुशल युवाओं की जरूरत है और बिहार के युवा इसके लिए तैयार हैं। अब बिहार के युवा मजदूरी नहीं, बल्कि सम्मानजनक रोजगार के लिए दुनिया में जाएंगे।
