MUMBAI: जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह और कॉमेडियन भारती सिंह की मजेदार जुगलबंदी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। वीडियो में पवन सिंह भारती सिंह को अपनी पीठ पर बैठाकर पुश-अप्स करते नजर आ रहे हैं। 


जियो हॉटस्टार रियलिटी द्वारा जारी प्रोमो में भारती सिंह शो में खास मेहमान के रूप में दिखाई दे रही हैं। बातचीत के दौरान भारती सिंह, पवन सिंह से मजाकिया अंदाज में कहती हैं, “आज हो जाए भाई…पीठ पर आपकी बहन होगी, पवन सिंह की बहन। जब पावर के ऊपर जेनरेटर बैठेगा तब क्या पावर होगी? तभी पवन सिंह बोलते हैं कि राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा..


भारती की बात सुनकर पहले तो पवन सिंह हैरान रह जाते हैं, लेकिन फिर मुस्कुराते हुए उन्हें अपनी पीठ पर बैठाकर पुश-अप्स लगाने लगते हैं। इस दौरान भारती सिंह उनकी नजर भी उतारती हैं। इसके बाद पवन सिंह मजाकिया अंदाज में कहते हैं, “आज राजा जी का दिलवा टूटेगा नहीं, फट जाएगा।”


दोनों कलाकारों के बीच की यह हल्की-फुल्की नोकझोंक और शानदार केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। शो के आगामी एपिसोड में राधे मां भी विशेष अतिथि के रूप में नजर आएंगी, जहां वह पवन सिंह की शादी को लेकर दिलचस्प बातें करती दिखाई देंगी।


शो के एक अन्य प्रोमो में पवन सिंह अपनी गायकी का जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं। वह हारमोनियम बजाते हुए गाना गाते दिखाई देते हैं, जबकि उनके साथ एक कलाकार ढोलक पर संगत करता नजर आता है। गौरतलब है कि ‘भोजपुरी बवाल’ में अब तक भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े कई चर्चित खुलासे और दिलचस्प किस्से सामने आ चुके हैं। हाल के एपिसोड में काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली थी। वहीं, तेज प्रताप यादव के जन्मदिन समारोह में लालू प्रसाद यादव की मौजूदगी ने भी शो को सुर्खियों में ला दिया था।